Categories: CrimeLatest

नवी मुम्बई में लव जिहाद, शादी के दो माह में ही पति सहित नवविवाहिता के देवर तथा पति के मित्र ने किया सामूहिक बलात्कार !

मुस्लिम युवक ने हिन्दू लड़की को बहलाकर की शादी।

विशेष सम्वाददाता

नवी मुम्बई – देश के मुस्लिम नेता भले ही लव जिहाद से इंकार करते रहें लेकिन हिन्दू लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनका दैहिक और आर्थिक शोषण अनवरत जारी है । इसका ताजा उदाहरण नवी मुम्बई में देखने को मिला है । जिसमें एक मुस्लिम युवक ने छह साल बड़ी उम्र की युवती को अपने मोह जाल में फंसाकर उससे शादी की और शादी के एक माह बाद ही युवती को ना सिर्फ अपने दो सगे भाइयों के साथ हमबिस्तर होने को मजबूर किया बल्कि अपने एक मित्र के साथ भी जबरन शारीरिक संबंध बनवाए । इस बारे में नवी मुम्बई के वाशी पुलिस स्टेशन में लड़की ने सामूहिक बलात्कार , दहेज की माँग सहित कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है ।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़ित युवती वाशी के रघुलीला मॉल में स्थित एक सलून में बाल कटवाने गई थी । वहां उसकी मुलाकात एक हेयर ड्रेसर से हुई। इस हेयर ड्रेसर ने युवती को अपना नाम अज्जु बताया । युवती ने बाल कटवाने के बाद तय रकम अज्जु को दे दी । अज्जु ने युवती से उसका मोबाइल नम्बर ले लिया और फिर कुछ हेयर ट्रीटमेंट बाकी है के बहाने युवती को फ़ोन करने लगा ।

इसके बाद युवती को अज्जु ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया । युवती को अपने जाल में फंसाने के बाद अज्जु ने युवती को सलून खोलने का लालच देकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिये । युवती को बेहलाने के बाद अज्जु युवती को होटल में ले जाने लगा । दोनों में शारीरिक सम्बन्ध भी होने लगे । इसके बाद युवती ने अज्जु पर शादी का दवाब डालना शुरू किया । तो अज्जु ने बांद्रा कोर्ट में शादी का शपथ पत्र तैयार करवाया । और युवती को इस्लामिक रीतिरिवाज से शादी करने को कहने लगा ।

तब युवती को पता चला कि जिस अज्जु को वह अजय समझती थी वह तो अजमल रईस खान है । युवती ने अपनी किस्मत को कोसते हुए अजमल से निकाह कर लिया और मजबूरन मुस्लिम धर्म भी अपना लिया । शादी के बाद दो चार दिन तक अजमल और युवती के सम्बंध ठीक रहे, इसके बाद अजमल ने युवती को मायके से पंद्रह लाख रुपये लाने की मांग करनी शुरू कर दी और ना लाने पर युवती से मारपीट करने लगा ।

युवती यह सब सहन करती रही। एक रात अजमल और उसके दो भाई शानू तथा अफसर ने जमकर शराब का सेवन किया । इसके बाद युवती को नशे की कोई चीज देकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया । युवती के मना करने पर अजमल ने उसे मारना और भूखा रखना शुरू कर दिया । जिससे युवती की शारीरिक स्थिति काफी नाजुक हो गई ।

इसके बावजूद युवती पर यौन शोषण होता रहा । एक रात को अजमल के मित्र मकसूद अहमद ने भी युवती से जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये । इसके बाद युवती ने किसी तरह से अजमल के घर से भाग कर अलग घर लिया । इस घर में भी अजमल और उसके भाइयों ने युवती का जबरन यौन शोषण किया । आखिर युवती ने वाशी पुलिस स्टेशन में सभी चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई । पुलिस ने अपराध CR No – 0246/19 और  धारा 328 , 498आ ,376 , 376 डी 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

1 week ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago