प्रेम चौबे/
मुंबई सर्व ब्राह्मण संघ मुंबई द्वारा भगवान परशुरामजी जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से अंधेरी और विलेपार्ले विधान सभा के बीच जे बी नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर से पीरामल गार्डन तक भव्य शोभा यात्रा और गाजे बाजे के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें भारी संख्या मे लोग उपस्थित होकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ायी। कार्यक्रम में ब्राह्मण रत्न मुंबई पुलिस के ए.सी.पी.प्रदीप शर्मा मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे,और भगवान परशुराम जी के जीवन से त्याग,तपस्या, और कर्म,धर्म और दायित्व से समाज मे एकजुटता का आव्हान कर उपस्थित लोगो का मार्गदर्शन कीया।
ब्राह्मण गौरव से सम्मानित उमापति (राजा ) मिश्रा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा संगठन हम सभीलोग संगठन और उसके कार्यो से संतुष्ट हैं और भविष्य और ऐसे ही धार्मिक कार्यो को और भव्य तरीके से मनाते रहेंगे।
कार्यक्रम मे मौजूद सभीअतिथियों का संस्था द्वारा शाँल श्रीफल और भगवान परशुरामजी के शस्त्र फरसा देकर सम्मानित कीया गया। कार्यक्रम मे श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी रखा गया था।
कार्यक्रम को सफल बनाने मेअजय शुक्ला,राकेश मिश्रा, दीनानाथ पांडे,जितेंद्र पांडे,
श्याकुमार दूबे,रंगनाथ मिश्रा, गंगाशंकर तिवारी,सुनिल पांडे,विश्वनाथ पांडेय,दिनेश गिरी,सर्वेश चौबे पत्रकार महेंद्र पांडे,के अहम योगदान को सर्व ब्राह्मण संघ मुंबई के अध्यक्ष और आयोजक राकेश दाधीच ने आभार मान सभी पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर धन्यवाद दिया।
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…