Categories: CrimeFEATUREDLatest

कल्याण के फोर्टीस अस्पताल में मरीज़ से लाखों की लूट

अपनी सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रसिद्द कल्याण के फोर्टीस अस्पताल में एक्स रे निकालने आयी एक वरिष्ठ महिला से एक ठग ने लाखों रुपयों के गहने लूट लिए। इस घटना के बाद फोर्टीस अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशाँ लग गया है।

बाजारपेठ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमलादेवी सिंह नामक पैंसठ वर्षीय महिला बुधवार की दोपहर अपना एक्सरे निकालने फोर्टीस अस्पताल गई थी। अस्पताल परिसर में महिला को एक व्यक्ति मिला जिसने खुद को एक्सरे विभाग का प्रमुख बताया और महिला को लेकर एक्सरे थिएटर तक गया। एक्सरे निकालने के बहाने उक्त व्यक्ति ने कमलादेवी से सारे गहने निकालने को कहा ,इसके बाद वह व्यक्ति वहाँ से चला गया। जब काफी देर तक वह व्यक्ति वापस नहीं आया तो कमलादेवी को शक हुआ। कमलादेवी और उसके पति गोरख सिंह ने अस्पताल के प्रबंधकों को इसकी जानकारी दी तो पता चला कि वह व्यक्ति यह कहकर एक्सरे थिएटर में कमलादेवी के साथ गया था कि वह कमलादेवी का रिश्तेदार है।

ये भी पढ़े – अम्बरनाथ में अमानवीय घटना, १८ कुत्ते और ७ बिल्लियों को जहर देकर मार डाला

कमलादेवी के पति गोरखनाथ सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी हैं। इस मामले की जानकारी मिलते ही बाजारपेठ पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक यशवंतराव चव्हाण अस्पताल पहुंचे। पुलिस आरोपी को तलाशने के लिए अस्पताल परिसर के सी सी टीवी फुटेज की जांच कर रही है।
आश्चर्यजनक बात यह है कि फोर्टीस जैसे अति सुरक्षा वाले अस्पताल में दिन दिहाड़े एक मरीज से लाखों के गहने लूट लिए जातें हैं और अस्पताल प्रबंधक अपना पल्ला झाड़ने में लगा है। इस घटना ने फोर्टीस जैसे अस्पताल की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया है। गौरतलब है कि फोर्टीस अस्पताल अपने मरीज़ों से भारी भरकम फीस वसूलने के लिए कुप्रसिद्ध है। अब इस घटना के बाद फोर्टीस अस्पताल परिसर में लूटेरों का आतंक भी होने का खुलासा हो गया है।

ये भी पढ़े – पसीने के बदबू से निजात के आसान तरीके

Mumbai AasPaas

Recent Posts

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

22 hours ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago