Categories: FEATURED

कल्याण मनपा, एमआईडीसी और एमएसआरडीसी पैसे के लिए बिल्डरों के सामने लेट जाते है

मामला कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका (KDMC) का हो,महाराष्ट्र औधोगिक विकास महामंडल (MIDC) का हो या फिर महाराष्ट्र राज्य सडक विकास महामंडल (MSRDC) का हो, एक तरफ नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए इन सरकारी संस्थाओ पर आश्रित है. आम नागरिक के साथ अगर कोई जनप्रतिनिधि इनसे कोई जनहित के कामो के लिए जबाब तलब करता है तो ये सरकारी संस्थान के अधिकारी लोग फाइल डालो, मंजूरी आने दो, अभी फण्ड नही है जैसे बहाने बाजी कर मामला रफा दफा कर देते है

ये भी पढे –   दो कल्याण मनपा कर्मी, ३५ हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार,मामला अविध निर्माण का

वहि अगर ये सब सरकारी संस्थान (KDMC, MIDC, MSRDC) से क्षेत्र का कोई बड़ा भवन निर्माण ग्रुप सम्पर्क करता है और उन्हें अपने गृह संकुल से सम्बन्धित कोई कार्य अपने खर्च पर करने की अनुमति माँगता है तो इन विभागों  के भ्रष्ट अधिकारी नियम कानून को ताक पर रख कर ना सिर्फ़ उक्त बड़े भवन निर्माता ग्रुप को अनुमति दे देते है बल्कि अपना मतलब पूरा होने के बाद ये बड़े भवन निर्माता ग्रुप मरम्मत के अनेक काम अधुरा छोड़ देता है तो सरकारी विभाग के ये भ्रष्ट अधिकारी उनके द्वारा अधुरा छोड़े गए मरम्मत के कार्य को सरकारी खर्च से पूरा करने के लिए तत्पर हो जाते है.

मामला डोम्बिवली पूर्व के ग्रामीण क्षेत्र स्थित रीजेंसी निर्माण लिमिटेड का है इस बड़े भवन निर्माता ग्रुप ने साल भर पूर्व से यहाँ के सैकड़ो एकड़ जमीन पर नये फ्लैट बनाकर बेचने की स्कीम पर कार्य कर रहा है. और उसके इस बड़े गृह संकुल के निजी नाले को कल्याण शील रोड पर स्थित सुयोग होटल के पास सडक के दुसरे तरफ स्थित एम आय डी सी के मुख्य नाले से जोड़ना था.इसके लिए कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका प्रशासन के साथ महाराष्ट्र औधोगिक विकास महामंडल और महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कोर्पोरेशन की अनुमति की जरूरत थी.

उड़ीसा का नक्सली सब्यसाची पांडा को देशद्रोह के आरोप में उम्रकैद

सूत्र बताते है की रीजेंसी निर्माण लिमिटेड को इन तीनो महत्वपूर्ण विभाग से परमिशन महज १० – १५ दिनों में मिल गया. और हफ्ते भर पहले सुबह १० बजे रीजेंसी निर्माण लिमिटेड द्वारा बजावता जेसीबी और पोक्लन मशीन लगाकर युद्ध स्तर पर काम शुरू किया गया और उस दौरान आश्चर्यजनक रूप से खुदाई स्थल पर तीनो महत्वपूर्ण सरकारी विभाग (KDMC, MIDC, MSRDC) के अधिकारी भी देखरेख के लिए उपस्थित थे. तीन चार दिन तक इस तरफ से गुजरने वाले वाहन चालको को भी भारी ट्राफिक जाम से गुजरना पडा था

विदेशी डस्ट कोयले के बेहद खतरनाक प्रदूषण झेल रहे है डोम्बिवली औधोगिक क्षेत्र के निवासी

इस निर्माण के दौरान ही जेसीबी मशीन से रोड के निचे स्थित पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे अनेक क्षेत्र के लोगो को पिछले ह्फ्त्ते भर से पेयजल की भीषण समस्या का सामना करना पड रहा है. अपना काम पूरा होजाने के बाद रीजेंसी निर्माण लिमिटेड निश्चिन्त बैठ गया है वहि एम आई डी सी और एम एस आर डी सी के अधिकारी इस पाइप लाइन की मरम्मत करने की गवाही दे रहे है अभी तक यहाँ  सडक पर खोदे गए खड्डे भी नही भरे गए है जिसमे सडक पर चलने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की पूरी सम्भावना है.

गांधी को अच्छे से पढ़ने वालों को चाहिए, एक बार गोडसे को भी पढ़ें

यह उल्लेख करना आवश्यक है की इसी गृह संकुल से लगकर ही गोलवली गाव है, और वर्षो से यहाँ के निवासियों को बरसात के दौरान घरो में पानी घुसने की शिकायत है. महाराष्ट्र औधोगिक विकास महामंडल और महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कोर्पोरेशन को अनेक पत्र अंडर ग्राउंड नाला बनाने के लिए दिया गया है. अगर एमएसआरडीसी गोलवली गाव के विक्को नाका के पास ऐसा ही एक और नाला बनवा देता तो गाव के हजारो लोगो को बरसात में भारी राहत मिलती.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 day ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

4 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

4 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago