आसान है इस बार उल्हासनगर विधानसभा सीट जीतना, भाजपा के लिए.

इसे भारतीय जनता पार्टी का थाने जिले भर में कार्यकर्ताओं के आक्रोश रोकने की कवायद बोले है या फिर कुमार आयलानी का अंतिम समय तक किए गए लगातार प्रयास को श्रेय दिया जाए.जिससे मजबूर होकर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उल्हासनगर के कालानी परिवार को नहकारते हुए कुमार आयलानी के नाम की घोषणा कर दी और परिस्थितियां चाहे जो भी बने लेकिन इस बार इस सीट से भाजपा उम्मीदवार कुमार आयलानी की जीत की संभावनाएं बढ़ गई है

ज्ञात हो कि एकमुश्त 20 वर्षों तक उल्हासनगर विधानसभा सीट पर कलानी परिवार का एकछत्र राज रहा है और इसी परिवार के सुरेश उर्फ पप्पू कालानी लगातार 20 वर्ष (1990 से 2009) तक विधायक रहे है वर्ष 2009 से 2014 के दौरान भाजपा के टिकट पर कुमार एलानी ने जीत दर्ज की. लेकिन गत 2014 विधानसभा चुनाव में महज १८६३ वोटो से कुमार आयलानी, ज्योति (पप्पू) कॉलोनी से हार गए थे

यह भी पढ़े – कल्याण पूर्व और पश्चिम विधानसभा सीट से जाने, राज्य में भाजपा शिवसेना गठबंधन या हठबंधन ?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार उस दौरान ज्योति कॉलोनी को सबसे ज्यादा फायदा उनके पति पप्पू कालनी के जेल में बंद होने के कारण उपजी सहानभूति का मिला था लेकिन इस वर्ष इस चुनाव में यह मुद्दा बहुत पुराना हो चुका है और इस मुद्दे का ज्यादा फायदा नहीं मिलने की बात स्थानीय मतदाताओं में चर्चा का विषय बना हुआ है

इस चुनाव में सबसे बड़ा फायदा कुमार आयलानी को मोदी फैक्टर का मिलने वाला है इसके साथ. भाजपा मुख्यमंत्री के पिछले 5 साल के कार्यकाल में बेदाग छवि, राज्य भर में उनके द्वारा किए गए विकास कार्य के साथ उनकी अपनी स्वच्छ और बेदाग छवि भी उन्हें यहां से जीत दिलाने में मददगार साबित होगी

यह भी पढ़े –क्या सेटिंग के तहत तय होते है डोंबिवली विधानसभा में विरोधी दल के उम्मीदवार ?

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago