विश्व प्रसिद्ध शिर्डी के साईं मंदिर में भक्तो का दर्शन के दौरान मंदिर प्रबंधन द्वारा नियुक्त सुरक्षा रक्षको द्वारा धक्का – मुक्की, दुर्व्यहार,हाता-पाही,या फिर मारपीट की घटनाएं आम है लेकिन गत गुरूवार को शिर्डी से ५ किलोमीटर दूर स्थित वावलेमला गाव निवासी महिला द्वारा इस मंदिर के मुख्य सुरक्षा रक्षक राजेन्द्र जगताप पर विनयभंग करने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए यहाँ के शिर्डी पुलिस थाणे में आपराधिक मामला दर्ज किया है.साईं मंदिर प्रतिष्ठान प्रबंधन जहा इस मामले को लगातार दबाने का प्रयास कर रहा है.वहि महिला के परिजनों के साथ स्थानीय लोगो में रोष व्याप्त है
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत गुरूवार को शिर्डी से ५ किलोमीटर दूर स्थित वावलेमला गाव निवासी महिला रात साढे आठ के दौरान अपनी सहेली के साथ साईं समाधि के दर्शन के लिए आई थी.गुरूवार को शिर्डी के साईं के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है और इस दिन साईं मंदिरों में अपेक्षाकृत अधिक भीड़ रहती है.और शिर्डी के साईं मंदिरों में भी अहले सुबह से देर रात तक साईं भक्तो का ताता लगा रहता है.
वावलेमला गाव निवासी महिला द्वारा शिर्डी पुलिस थाणे में दर्ज शिकायत के अनुसार मंदिर संस्थान के सुरक्षा प्रमुख राजेन्द्र जगताप ने मन्दिर में समाधि के पास उनका हाथ जोर से पकड के लज्जास्पद व्यवहार किया,और विरोध करने पर जगताप ने महिला को आज के बाद मंदिर परिसर में नही दिखने की चेतावनी दी.महिला ने इसकी शिकायत शिर्डी पुलिस थाने में दर्ज करवाई है
आश्चर्य जनक रूप से मंदिर प्रबंधन इस मामले पर पर्दा डालने का लगातार प्रयास कर रहा है. साईं संस्थान के प्रमुख डा.सुरेश हावरे ने इस मामले में जांच कर यथा शीघ्र दोषी पर कारवाई करने की बात कही है.
उल्लेखनीय है की शिर्डी मंदिर परिसर हो या फिर आसपास की जगह,चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी से नजर राखी जाती है इसके साथ समाधि स्थल के आसपास दर्जनों सीसीटीवी कैमरे है.ऐसे में इन सीसीटीवी फुटेज देख कर उक्त महिला के आरोपों की जांच कर सच्चाई पता की जा सकती है.जांच में समय लगना अनेक शंकाओं को जन्म देता है.
यहाँ यह भी जिक्र करना आवश्यक है की संस्थान के प्रमुख डा.सुरेश हावरे के इस पद पर बैठने के पहले मंदिर परिसर में ही सुरक्षा रक्षको द्वारा धक्का-मुक्की की गयी थी.और संस्थान प्रमुख बनने के साथ संस्थान के प्रमुख डा.सुरेश हावरे ने इस अव्यवस्था को सुधारने की बात कही थी.
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…