अंधेरी-जोगेश्वरी में आम से लेकर खास लोगों ने मन से सुनी ‘मन की बात’
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। रविवार को उपनगर के अंधेरी और जोगेश्वरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100 वें एपिसोड को सुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जगह-जगह सेंटर बनाए गए थे, जहां आम से लेकर खास लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ को बड़े ध्यान से सुनी।

भारतीय जनता पार्टी, अंधेरी ( पूर्व ) विधानसभा क्षेत्र की महिला मोर्चा अध्यक्ष और पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव की ओर से अंधेरी पूर्व के जूना नागरदास रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनने के लिए व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा अंधेरी के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ को बड़े तन्मयता से सुनी।
प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ सुनने के बाद संध्या सुनील यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ से समाज के सभी वर्ग के लोगों में अच्छा कार्य करने की ऊर्जा मिलती है।ऊर्जावान भाषण देने के लिए मैं मोदी जी को धन्यवाद देती हूं।

इसी क्रम में अंधेरी (पूर्व) के एमआईडीसी में भाजपा, अंधेरी मंडल के महामंत्री जगत गौतम की ओर से प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ को सुनने के लिए सेंटर बनाया गया था, जहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ को श्रवण किया।
इस मौके पर जगत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश के लिए जो कार्य किया है या कर रहे हैं,वह कोई नहीं कर सकता। अभिनंदन है मोदी जी का।
नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष टीएन दुबे ने अंधेरी ( पूर्व ) के आरके सिंह मार्ग स्थित संस्था कार्यालय पर सुबह से ही प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ को सुनने के लिए टीबी आन कर रखा था और ‘मन की बात’ को बड़े मन से सुना। देशहित में मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
निवर्तमान नगरसेवक अभिजीत सावंत ने वार्ड क्रमांक-84 स्थित अटल सेवा केंद्र पर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ को सुनने के लिए व्यवस्था की थी,जहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ को सुनी। अभिजीत सामंत ने कहा प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।

निवर्तमान नगरसेवक पंकज यादव की ओर से
वार्ड क्रमांक-72 स्थित कई जगह प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ को सुनने के लिए सेंटर बनाया गया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ को सुनी और मोदी जी के कार्यों को सराहा।
जोगेश्वरी ( पश्चिम ) स्थित बेहरामबग नाके, गणेश जनरल स्टोर्स पर भाजपा, वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष उर्मिला रवि गुप्ता के सहयोग से प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ को सुनने के लिए व्यवस्था की गई थी।
इस कार्यक्रम में फूल वाले, सब्जी वाले, श्रमिक वर्ग यानी कि आम आदमी से लेकर खास आदमी ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ को बड़े ध्यान से सुना और ऊर्जावान भाषण देने के लिए मोदी को सराहा।

