Categories: FEATURED

मनपा की उदासीनता से अवैध निर्माण मे तेजी, मनपा की दोहरी नीति पर प्रश्नचिह्न…मनोज बारोट

प्रेम चौबे

नालासोपारा पूर्व दिवाली पर चार दिन अवैध फटाखों की दुकान चलानेवालों पर गुनाह दाखिल हो सकता हैं, तो फिर 365 दिन अवैध निर्माण पर पाबंदी क्यों नहीं हो सकती ऐसा कहना है भाजपा नेता मनोज बारोट का.

गत दिनों दीवाली से पहले नालासोपारा पूर्व स्थित सेंट्रल पार्क में एक फटाखे की दुकान में आग लगी थी, गनीमत से उस घटना में किसी भी प्रकार कोई जनहानि नहीं हुई थी। फिर भी नागरीको की सुरक्षा की दृष्टि से वसई विरार मनपा आयुक्त ने क्षेत्र में चल रही सभी फटाखों की दुकानों के लाइसेंस जांच कर अवैध दुकानों पर कारवाई के आदेश दिए थे।

CBI से हताश महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख अब जमानत के लिए हाईकोर्ट की शरण मे,

इसी के तहत 12 फटाका दुकानदारों पर गुनाह दर्ज किया गया,यदि इन दुकानों पर कारवाई नही भी की जाती तो भी दिवाली बाद यह सभी दुकानें अपने आप बंद हो ही जाती, फिर भी इस कारवाई का कतई विरोध नहीं होना चाहिए क्योकि नागरीको की सुरक्षा ही प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है।

लेकिन प्रशासन की यह कारवाई खुद को ही शक के कठघरे में खड़ी कर रही है, इसलिए इस कारवाई को लेकर भाजपा वसई विरार जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट ने वसई विरार मनपा आयुक्त अनिल पवार को लिखित पत्र द्वारा कड़ा सवाल करते हुए जवाब मांगा है की ,सेंट्रल पार्क की घटना में किसी भी प्रकार की जानहानी नही,

नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज मे होगा ‘धन्वंतरी यज्ञ’

फिर भी क्षेत्र में चल रही सभी फटाखों की दुकानों की जांच कर बिना परवाना चल रही दुकानों पर जिस प्रकार कानूनी कारवाई की गई , इसी प्रकार क्षेत्र में जब किसी अवैध निर्माण के कारण यदि कोई अप्रिय घटना होती है और उस घटना में निर्दोष नागरिक अपनी जान तक गवाते है तब मनपा प्रशासन इसी प्रकार क्षेत्र के सभी अवैध निर्माताओं पर ऐसी कारवाई क्यू नही करती?

और सिर्फ घटना से संबंधित लोगो पर ही कारवाई क्यूँ करती है? बारोट का कहना है की, यदि मनपा प्रशासन को सही में नागरीको कि सुरक्षा की चिंता है तो, मनपा आयुक्त तालुका की सर्वसामान्य जनता को जवाब दे की,क्षेत्र में 365 दिन अवैध निर्माण कर अरबों खरबों रुपए का टैक्स ड़कारकर, हजारों परिवार के साथ धोखागड़ी कर, निर्दोष नागरीको की जिंदगी से खिलवाड़ करनेवाले अवैध भवन निर्माताओं पर ऐसी कारवाई क्यू नही की जाती?

नालासोपारा के सेंट्रल पार्क के श्री रामकथा मे छठवें दिन उमड़ा जनसैलाब

मनपा क्षेत्र के अवैध भवन निर्माताओं को चिन्हित कर उन गुनाह दाखिल करने की मुहिम कब शुरू की जाएगी? ऐसी मांग भाजपा नेता द्वारा की गयी हैं।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

4 days ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

6 days ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

3 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago