Categories: FEATUREDSocial

समाजसेवी सुषमा सिंह को इकतारा फाउंडेशन ने किया सम्मानित

इस्कॉन मंदिर परिसर में हुआ सम्मान समारोह
( शीतला प्रसाद सरोज )
मुंबई। सामाजिक संस्था इकतारा फाउंडेशन ने विले पारले ( पू.) के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर समाजसेवी व जननी शक्ति महिला चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष सुषमा प्रेमशंकर सिंह को सम्मानित किया।
इस मौके पर सुषमा सिंह ने कहा कि जननी शक्ति महिला चैरिटेबल ट्रस्ट के गठन का मकसद सिर्फ सामाजिक सरोकार व धर्म को बढ़ावा देना है, जो काफी दिनों चल रहा है। इसके अलावा ट्रस्ट के माध्यम से हम गरीब व जरूरतमंद बच्चों के लिए मुफ्त में भोजन, कपड़ा, शिक्षा और एम्बुलेंस की व्यवस्था भी करती हूं।
सुषमा सिंह को सम्मानित किए जाने पर सीमा दीक्षित, पूजा सिंह, मीना तिवारी, सीमा सिंह, मंदा बहन, गीता शुक्ला, गीता सिंह, माधुरी मिश्रा, अनिता निषाद, उर्मिला गुप्ता, बिंदू यादव, कंचन मिश्रा, शारदा शिरोडकर, लता ठीक, संगीता नाईक, माया कनौजिया, ललिता सिंह, रिंकू सिंह, अनीता सिंह, कमलेश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व उनके कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago