Categories: Uncategorized

मैंने भी जय श्री राम के नारे लगाये, मुझे भी ममता दीदी गिरफ्तार करके दिखाए – मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी हिंदुत्व के मुद्दे पर आड़े हाथो लिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दी कि वे उन्हें ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने पर गिरफ्तार करके दिखाएं। इसी तरह और माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी की भी रामायण और महाभारत के खिलाफ उनकी “अपमानजनक” टिप्पणियों के लिये आलोचना की।

मोदी सरकार को एक और बड़ी सफलता, काश्मीरी पंडितो की घर वापसी शुरू.

इससे एक दिन पहले पश्चिम बंगाल के घटाल लोकसभा क्षेत्र से तीन लोगों को उस वक्त हिरासत में लिये जाने की खबर आई थी जब उनके काफिले के गुजरने के दौरान उन्होंने “जय श्री राम” यह नारा लगाया था। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ममता बनर्जी पश्चिमी मिदनापुर जिले में राजमार्ग के किनारे ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते कुछ ग्रामीणों पर नाराज होती नजर आ रही हैं।मोदी ने कहा, “दीदी ने जय श्री राम बोलने पर लोगों को जेल भेज दिया। मैंने आज यहां जय श्री राम बोलने की सोची जिससे वह मुझे भी जेल में भेज सकें। इस तरह, बंगाल के लोगों को तृणमूल कांग्रेस के शासन से बचाया जा सकता है।”

केंद्र की मोदी सरकार को आतंकवाद पर बड़ी जीत, मसूद अज़हर अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित

यहां एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी की आलोचना जमकर की. उन्होंने कहा, “हिंदू धर्म के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना वामपंथियों की आदत बन गई है।” येचुरी ने हाल ही में रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों को हिंसा के उदाहरणों से भरा बताया था। माकपा नेता ने कहा था कि रामायण और महाभारत “हिंदू हिंसा के उदाहरणों से भरे हैं।” बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “देश का प्रधानमंत्री बनने के लिये दीदी अपने महामिलावटी गिरोह पर भरोसा कर रही हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि ममता बंगाल में 10 सीटें भी नहीं जीतेंगी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 day ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

4 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

1 month ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago