Categories: FEATURED

समृद्धि हाईवे पर प्राइवेट बस का भीषण हादसा; मृतकों के परिजनों को सहायता की घोषणा

मुंबई, दि. 1
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास समृद्धि हाईवे पर एक निजी बस की भीषण दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।
हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर संपर्क किया और घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए घायलों को सरकारी खर्च पर तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये।
हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पर तैनात आपातकालीन चिकित्सा सेवा टीम के साथ ही फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायल यात्रियों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने बताया कि इस संबंध में आदेश दे दिये गये हैं।
बुलढाणा बस हादसे की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।  केंद्र सरकार बुलढाणा में बस हादसे में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देगी।  यह जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago