Categories: FEATURED

हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी शैक्षिक सामग्री व सम्मानित किए मेधावी छात्र

सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय, अंजनुप में कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 125 जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री, स्कूल बैग और मध्यान्ह भोजन का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बच्चों को शैक्षिक किट प्रदान की गई, जिसमें शामिल थे—

चार सामान्य कॉपियां

एक लंबी कॉपी

बालमित्र पुस्तक

ज्योमेट्री बॉक्स

पेन, पेंसिल, शार्पनर, रबर

गोंद, क्राफ्ट पेपर, कैंची

स्कूल बैग

कार्यक्रम की विशेषता रही “हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन आदर्श विद्यार्थी पुरस्कार”, जिसे प्रत्येक कक्षा से चयनित 7 मेधावी छात्रों को देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान बच्चों के आत्मविश्वास व प्रेरणा में वृद्धि करने वाला कदम साबित हुआ।

विद्यालय में पढ़ने वाले कई बच्चे प्रतिदिन 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर शिक्षा प्राप्त करने आते हैं। ऐसे में इस प्रकार की पहल न केवल उनके उत्साह को बढ़ाती है, बल्कि शिक्षा के प्रति उनकी लगन को भी सम्मानित करती है। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह झलक रहा था।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावकगण और हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को मिलकर सफल बनाया।

हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन पिछले 8 वर्षों से शहापुर, वाडा, भिवंडी, टिटवाला और कल्याण क्षेत्र के आदिवासी और दुर्गम इलाकों में “एक हाथ मदद का” उद्देश्य के साथ नि:स्वार्थ सेवा कार्य कर रही है।

कार्यक्रम की समाप्ति पर विद्यालय प्रशासन, शिक्षकवृंद, समिति सदस्य एवं अभिभावकों ने फाउंडेशन का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार की सहयोगी पहल की आशा जताई।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago