Categories: FEATURED

नालासोपारा पूर्व से निकाली गयी भव्य काँवड़ यात्रा

 

 

*बड़ी संख्या मे शामिल रहे पुरूष/महिला व बच्चों के साथ एकदिवसीय काँवड़ यात्रा का समापन*

प्रेम चौबे

वसई/नालासोपारा की धरती उस समय भगवामय हो गयी जब हजारों काँवड़ियों का रैला अपने इष्टदेव देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने समूह मे निकल पड़ा। भव्य झांकियों व गीत संगीत तथा हर,हर महादेव व बोल बम नारों के साथ वसई तालुका के पर्वत पर विराजमान तुंगारेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के साथ बड़े ही धूमधाम से भव्य कांवर यात्रा संपन्न हुई।

बता दे श्री कृष्णा प्रापर्टीज द्वारा आयोजित इस भव्य काँवड़ यात्रा का द्वितीय वर्ष है जिसमें सैकड़ों काँवड़ियां पुरुष/ महिलाओं व बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया नालासोपारा पूर्व के अंबावाड़ी क्षेत्र से निकलने वाले काँवड़ यात्रा को शुभकामनाएं देकर विदा करने वालों की लंबी फेरहिस्त रही।

जिसमे निरंजनी अखाड़े के संत श्री गिरी जी महराज,अवधूत आश्रम के संत चक्षु जी महराज, राजनीति व समाजसेवा से जुड़े पूर्व महापौर रूपेश जाधव पूर्व सभापति नीलेश देशमुख, सरिता दूबे, भाजपा जिलाअध्यक्ष राजन नाईक , शिवसेना जिलाप्रमुख पंकज देशमुख ,पूर्व नगरसेवक पंकज पाटील,वैभव पाटील ब्राह्मण सेना प्रमुख मनीष जोशी ‘दादा’ पं. त्रिभुवन पांडेय युवा समाज सेवी विनीत मिश्रा, व समाजसेवी बृजेश यादव व भाजपा नेता मनोज बारोट कीप्रमुख उपस्थिति रही।

काँवड़ यात्रा के मुख्य आयोजक पंकज गोस्वामी संयोजक धीरज गोस्वामी, राहुल मिश्रा, बबन मिश्रा, संदीप मौर्य, लोली तिवारी ,आशीष मिश्रा, अजय मिश्रा, राहुल गिरी, आशीष गिरी, उजवल सिंह, सागर पांडेय चिक्कू पांडेय, राजेश गुप्ता सहित समस्त पदाधिकारी द्वारा यात्रा मे भाग लेने वाले सभी काँवड़ियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो ,ऐसी व्यवस्था उपलब्ध कराई गयी थी।

श्री कृष्णा प्रॉपर्टीज द्वारा कांवड़ यात्रा मे शामिल भक्तों के लिए भोजन,जलपान व नाश्ते का समुचित प्रबंध किया गया था।डी.जे. के धुनों पर झूमते काँवड़ियों मे गायक अजय परदेशी की शानदार प्रस्तुति और नारों का समावेश रहा।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago