नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कालेज के ट्रस्टी व भाजपा युवा नेता अमित दूबे यात्रा मे शामिल रहे
प्रेम चौबे/
नालासोपारा पूर्व नरसिंह के दुबे चॅरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज ने आज 29 सितंबर 2023 को “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत “अमृत कलश” यात्रा का आयोजन किया।
नेहरू युवा केंद्र संगठन के महाराष्ट्र व गोवा राज्य निदेशक,युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिनिधि प्रकाश कुमार मनोरे, नेहरू युवा केंद्र,अलीबाग के जिला युवा समन्वयक निशांत रौतेला, पालघर लोकसभा क्षेत्र रथ यात्रा के प्रमुख निरंजन पाल, नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रस्टी अमित दुबे, कॉलेज की प्राचार्या डॉ. हेमलता शेंडे, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सरिता पासी, कॉलेज के सभी अध्यापक,छात्र और अध्यापकेतर कर्मचारियों ने “अमृत कलश” में मिट्टी और अनाज का संकलन किया और फिर पंचप्राण प्रतिज्ञा ली।
इसके पश्चात “अमृत कलश” समेत गणमान्य अतिथियों एवं विद्यार्थियों के साथ कॉलेज से फायर ब्रिगेड नालासोपारा तक “मेरी माटी मेरा देश” अभियान रैली निकाली गई और कॉलेज प्रांगण में समारोप किया गया।
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…