Categories: News

आर्थिक भगोड़ो के प्रत्यर्पण के लिए वैश्विक सहयोग आवश्यक हैःउपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू ने संयुक्त राष्ट्र और अऩ्य बहुराष्ट्रीय संगठनों से मांग की हैं कि वे आर्थिक भगोड़ो के प्रत्यर्पण के लिए कार्यनीति तय करें। वे आज नई दिल्ली में सीआईटीआई हीरक जयंती समारोह के सिलसिले में आयोजित सीआईटीआई ग्लोबल टेक्सटाइल्स सम्मेलन 2018 को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनकी यूरोप, लेटिन अमेरिका और अफ्रीका की यात्राओं के दौरान विश्व के नेताओं ने भारत की प्रगति की सराहना की और कहा कि भारत उल्लेखनीय विकास कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि भारत की विकास गाथा में विश्व समुदाय गहरी रूचि ले रहा है।

यह भी पढ़ें :- मालदीव के विदेश मंत्री ने राष्‍ट्रपति से मुलाकात की

नायडू ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और विश्व समुदाय को ऐसा समझौता करने की दिशा में अग्रणी भूमिका अवश्य निभानी चाहिए, जिससे बैंक खातों के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान संभव हो सके। उपराष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा का परिदृश्य बनाए रखने के लिए जवाबदेही और पारदर्शिता, व्यापार में ईमानदारी और उत्पादों में मानक अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत में कच्चा माल, प्रशिक्षित कामगार, विनिर्माण क्षमता, व्यापक कताई, बुनाई, प्रोसेंसिग और परिधान विनिर्माण जैसी सुविधाओं को देखते हुए देश को विश्व प्रतिस्पर्धा में निश्चित रूप से लाभ होगा। नायडू ने कौशल विकास, उन्नयन और डिजिटल टेक्नोलॉजी तथा अनुकूल विनिर्माण प्रणालियां अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी स्थान हासिल किया जा सके।

यह भी पढ़ें :- राष्‍ट्रपति 29 नवम्‍बर को 118 हॉलिकॉप्‍टर यूनिट को मानक चिन्‍ह और एयर डिफेंस कॉलेज को ध्‍वज प्रदान करेंगे

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत को परम्परागत कारीगरों और आधुनिक पद्धतियों का संयुक्त रूप से लाभ प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि हमे न केवल विश्व को व्यापक विविधता प्रदान करनी है, बल्कि टेक्सटाइल्स विनिर्माण और निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका भी निभानी है। उपराष्ट्रपति ने टेक्सटाइल्स उद्योग को अपेक्षित कौशल, निवेश और बाजार उपलब्ध कराते हुए इस क्षेत्र के आधुनिकीकरण की आवश्यकता पर बल दिया ताकि भारत वस्त्र क्षेत्र में अपना प्राचीन गौरव हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि आज विश्व चौथी औद्योगिक क्रांति की ओर बढ़ रहा है जो साइबर भौतिक प्रणालियों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि ऐसे में भारतीय वस्त्र उद्योग को 4.0 में अवश्य अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए क्योंकि भारत को आईटी क्षेत्र में अनेक लाभ प्राप्त हैं। उपराष्ट्रपति ने कोटक कमोडिटीज के सीएमडी श्री सुरेश कोटक को लाइफ टाइम उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया और टेक्सटाइल्स क्षेत्र की 5 अन्य विभूतियों को उत्कृष्टता के लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

4 days ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

6 days ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

3 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago