शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन से भुखमरी का शिकार हो रहे लोगों के लिए अंधेरी में मुफ्त में खान-पान की व्यवस्था की गई है, जिसका बड़ी संख्या में जरूरतमंद लाभ ले रहे हैं।
अंधेरी निवासी समाजसेवी धनंजय दुवे व पनपा के/पूर्व प्रभग समिति के अध्यक्ष सुनील एल यादव की ओर से अंधेरी (पू.) के न्यू नागरदास रोड, विल्सन पेन कंपनी के पास स्थित होटल महालक्ष्मी व साईं प्रसाद में गरीब व असहाय लोगों के लिए निःशुल भोजन की व्यवस्था की गई है।
इस बाबत सुनील यादव ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से इस समय पूरा विश्व जूझ रहा है। देश में हुए लॉकडाउन से सारी व्यवस्था चरमरा गयी है और बड़ी संख्या में गरीब कई दिनों से भूखे हैं। दुःखद पहलू यह है कि भुखमरी के शिकार हो रहे लोगों पर पुलिस लाठियां भी भांज रही है, जिनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में कोई गरीब भूखों के सहायतार्थ हम लोगों ने यह निर्णय किया है कि जब तक लॉकडाउन रहेगा, तब तक उन्हें मुफ्त में खाना खिलाने की व्यवस्था जारी रहेगी।
जरूरतमंद मोबाइल संख्या- 9702199938, 9821409824 और 9930396440 पर संपर्क कर व्यवस्था का लाभ ले सकते हैं।,इस नेक कार्य में समाजसेवी राकेश तिवारी, बच्ची सिंह, विपुल गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, प्रमिला गुप्ता आदि लोगों का सराहनीय योगदान है।
भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…
अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…
बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…