Categories: FEATURED

माथेरान में ई-रिक्शा को प्रयोगात्मक मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मुम्बई से सटे पर्यटन स्थल माथेरान में प्रायोगिक आधार पर ई-रिक्शा शुरू करने की अनुमति दे दी है। यहां ब्रिटिश काल हाथ से चलने वाले ९६ रिक्शा हैं।

 

माथेरान निवासी और पेशे से रिटायर टीचर सुनील शिंदे ने पहले मुंबई उच्च न्यायालय में और फिर सर्वोच्च न्यायालय में इस बाबत याचिका दाखिल की थी।

जिसमें उन्होंने यहां पुरुषों द्वारा हाथ से खींचे जाने वाले रिक्शा गाड़ी का प्रयोग मानवीय आधार पर गलत बताया था।और पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल ई-रिक्शा इस क्षेत्र में शुरू करने की मांग की थी

उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश काल से ही माथेरान को पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र माना जाता रहा है। इस क्षेत्र में कोई भी पेट्रोल डीजल से संचालित इंजन गाड़ी  को चलाए जाने की अनुमति नहीं है।

यहां आने वाले पर्यटकों को यहां के हाथ से खींचे जाने वाले ९६ हाथ गाड़ी रिक्शा या फिर लगभग ४०० घोड़ों पर सवारी कर माथेरान में घुमना पड़ता है।

अब सर्वोच्च न्यायालय ने पर्यावरण के अनुकूल ई-रिक्शा को माथेरान में प्रयोगात्मक ढंग से शुरू करने की अनुमति दी है।

इससे यहां आने वाले पर्यटकों को सुविधाओं के साथ हाथ से खींच रिक्शा चलाने वाले को मुक्ति मिल जाएगी

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago