Categories: Crime

बेटी होने के कारण माँ ने जन्म के 2 घंटे बाद ही जिंदा दफनाने का किया प्रयास

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक रोंगटे खड़ी कर देने वाली घटना सामने आई है। बेटे की चाह रखने वाली महिला ने अपनी नवजात बच्ची को गड्ढे में फेंक दिया। वह उस गड्ढे में मिट्टी में दबाने जा रही थी लेकिन किसी की आहट सुनकर भाग गई। चौंकाने वाली बात यह है कि तेज ठंड में बच्ची पांच घंटे तक वहां पड़ी रही और बाद में उसे जिंदा बचा लिया गया। मामला गुजरात के सुरेंद्रनगर  जिले के ध्रांगधरा इलाके का है। दोपहर लगभग 11 बजे कुछ स्थानीय लोगों ने एक बच्ची के रोने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर लोग सूखी झील के पास पहुंची।

उन्होंने देखा कि वहां एक गड्ढे में एक नवजात बच्ची पड़ी है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को वहां से रेस्क्यू कराया और ऐंबुलेंस से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची को भर्ती कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और बच्ची की मां की तलाश करने लगे। पड़ताल कर रही पुलिस को कुछ आदिवासियों ने गर्भवती महिलाओं के बारे में बताया। पुलिस गर्भवती महिलाओं के पास जांच के लिए पहुंची। इन महिलाओं में एक लीला नाम की महिला मिली जिसके प्रसव के बाद से नवजात लापता थी।

जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह परमार ने बताया कि जब पुलिस लीला के घर पहुंची तो वह अपनी झोपड़ी में सो रही थी। पुलिस ने उसके नवजात के बारे में पूछा तो वह टाल-मटोल करने लगी। सख्ती करने पर उसने कुबूल किया कि उसे सुबह 4 बजे डिलिवरी हुई और वह थोड़ी देर बाद नवजात को लेकर झील के पास पहुंची। वहां उसे एक गड्ढे में फेंक दिया। लीला ने बताया कि वह गड्ढा भरना चाहती थी लेकिन उसे डर लगा कि अगर कोई आ गया तो वह पकड़ी जाएगी इसलिए वहां से भाग निकली। उसने बताया कि उसके दो बेटियां पहले से हैं। वह लड़का चाहती थी लेकिन उसे तीसरी बार फिर लड़की हुई। वह उसे पालना नहीं चाहती थी इसलिए उसे फेंकने का फैसला लिया। पुलिस ने लीला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago