Categories: Social

वीरादेसाई में जरूरतमंदों को राशनकिट वितरित, फूलचंद नन्हकू गुप्ता चैरिटेबल संस्था की जनसेवा

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था स्व. श्री फूलचंद नन्हकू गुप्ता चैरिटेबल संस्था ने अंधेरी ( प.) के वीरादेसाई रोड स्थित सवेरा को. हा. सोसायटी परिसर में कार्यक्रम कर जरूरतमंदों को राशन किट वितरित कर उनकी मदद की।
इस बाबत कार्यक्रम आयोजक प्रेम गुप्ता व राज गुप्ता ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते अंधेरी ( पं.) के वीरादेसाई के आस-पास की गरीब बस्तियों में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं।काम-धंधा चौपट होने की वजह को लोगों को परिवार चलना मुश्किल हो रहा है, जो दुःखद पहलू है। ऐसे में हम लोगों ने फूलचंद नन्हकू गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर संस्था के जरिए कार्यक्रम कर बड़ी संख्या में विकलांगों व
जरूरतमंदों को राशनकिट वितरित कर उनकी सेवा की।
राज गुप्ता ने बताया कि इससे पहले भी हमने संस्था के जरिये बड़े पैमाने पर कोरोना काल का सामना कर रहे लोगों को राशनकिट, दवा व मास्क आदि सामग्री वितरित कर उनकी मदद कर चुका हूं।
इस नेक कार्य में संस्था के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago