Categories: FEATUREDLatest

हफ्ता वसूली के आरोप के बावजूद कल्याण मनपा अधिकारी कुमावत की चुप्पी का रहस्य कायम !

(कर्ण हिंदुस्तानी )
डोम्बिवली – कल्याण – डोम्बिवली मनपा के ग प्रभाग क्षेत्र अधिकारी परशुराम कुमावत पर एक फालूदा वाले ने हर माह चार हज़ार रुपया बतौर नज़राना लेने का आरोप लगाया है। इस आरोप की जानकारी एक जागरूक नागरिक ने लिखित रूप से परशुराम कुमावत को दी है , इसके बावजूद कुमावत महावीर फालूदा की हाथ गाडी पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिससे फालूदा वाले का आरोप सही होना माना जा रहा है।
बता दें कि डोम्बिवली पूर्व में मनपा कार्यालय के सामने महावीर फालूदा के नाम तले तीन गाड़ियां शाम को लगतीं हैं। इस फालूदा वाले की हिम्मत इतनी ज्यादा है कि ग्राहकों को वह सरेआम कहता है कि उसकी गाडी को कोई मनपा अधिकारी अथवा कर्मचारी हाथ नहीं लगा सकता क्योंकि वह हर माह ग प्रभाग क्षेत्र अधिकारी परशुराम कुमावत को प्रत्येक गाडी का चार हज़ार रूपये प्रति माह देता है।
इस बारे में एक जागरूक नागरिक ने २२ /०२ /२०१९ को परशुराम कुमावत को लिखित पत्र देते हुए बताया कि दिनांक २०/०२/२०१९ को जब शाम को वह फालूदा खाने गया तो महावीर फालूदा वाला एक अन्य ग्राहक को बता रहा था कि प्रभाग अधिकारी कुमावत को हर माह चार हज़ार देने की वजह से वह बिंदास्त व्यवसाय कर रहा है। जागरूक नागरिक ने इसकी शिकायत लिखित रूप से कुमावत को की है।  मगर कुमावत ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की।  जिससे महावीर फालूदा वाले की बात में सच नज़र आता दिख रहा है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

5 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

1 week ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago