Categories: Crime

दावड़ी नाके के मयूर ऑर्केस्ट्रा बार के चालक पर जानलेवा हमला

शुक्रवार देर रात डोंबिवली पूर्व के कल्याण शील रोड के दावड़ी नाका पर स्थित है मयूर आर्केस्ट्रा बार के चालक पर जानलेवा हमला होने की सनसनीखेज वारदात हुई है।

इस हमले में घायल बार मालक ऋषि प्रसाद के सर में गहरी चोट लगी है इस बारे में स्थानीय मानपाडा पुलिस स्टेशन में कथित रूप से तीन आरोपियों के विरोध में मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याण शील रोड पर दावड़ी नाके के मयूर ऑर्केस्ट्रा बार एंड रेस्टोरेंट्स के चालक बार बंद होने के क्रम में होटल के बाहर खड़े थे।

इसी दौरान बाइक पर सवार 3 लोगों ने उतर कर ऋषि पर हॉकी स्टिक से हमला करना शुरू कर दिया।
सर में गहरी चोट लगने के कारण अत्याधिक खून बहने लगा, जिसे देखकर तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए ।
पूरी तरह से घायल ऋषि को बार के अन्य पार्टनर और लोगों की मदद से स्थानीय मानपाडा पुलिस स्टेशन में ले जाया गया और वहां से उसे शास्त्री नगर स्थित मनपा अस्पताल में भेजा गया।
पुलिस में दी शिकायत में ऋषि ने अपने ऊपर हमला करने वाले आरोपियों में से दो लोगों को पहचान लेने का दावा किया है और उनका नाम भी पुलिस को दिया है

इस मामले में स्थानीय पुलिस के साथ शास्त्री नगर मनपा अस्पताल भी अजीबोगरीब ढंग से लापरवाही बरत रहा है।

एक तरफ जहां मांनपाड़ा पुलिस वारदात के 24 घंटा बीत जाने के बावजूद घायल ऋषि से पूरी तरह से बयान नहीं दर्ज किया है वही शास्त्री नगर मनपा अस्पताल प्रबंधन भी शनिवार दोपहर को ही बुरी तरह से जख्मी ऋषि को जबरन डिस्चार्ज कर दिया।

खून अत्यधिक गिर जाने के कारण और चोट गहरी होने के लिए कारण ऋषि ने अपना इलाज किसी निजी अस्पताल में करवाने की तैयारी में है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago