दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर RPF डाग स्काड के एक जवान ने डिप्रेशन में पुल से छलांग लगा ली, जिसके कारण कई जगहों से घायल हो गया और रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज दिन के एक से डेढ़ बजे के बीच खड़गपुर डाग स्काड का जवान श्री पी.के.साहू खड़गपुर आयल डिपो कटिंग खोली रेलवे ओवर ब्रीज के पास रेलवे लाईन के पास घायल अवस्था में मिला, जिसे रेलवे मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि वह जवान कई दिनों से डिप्रेशन में था तथा कभी सीने के दर्द का भ्रम तो कभी कोरोना का मानसिक भ्रम का शिकार था।
वह लीयो नामक RPF कुत्ते का सहायक हेंडलर था तथा कुछ महीने पहिले ही 8 महीने की ट्रेनिंग कर लौटा फिर यहां प्रधान आरक्षक प्रोन्नति का ट्रेनिंग किया था।
काफी दिनों से लम्बी और लगातार ट्रेनिंग के बाद एक बार ही रेस्ट सीआर लेकर भद्रक घर गया था।
उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी जिसके कारण मंडल सुरक्षा आयुक्त समेत सभी संबधित अधिकारी उसको समझा बुझा रहे थे।
उसने छुट्टी की मांग की तो 15 दिन की छुट्टी भी स्वीकृत इस शर्त के साथ हुयी थी कि वह अपनी छुट्टी वर्तमान लाकडाउन और RPF में फैले कोरोना के मद्देनजर खड़गपुर में ही बिताये।
RPF जवानों में कोरोना संक्रमण होने की खबर पाकर भी वह कोरोना का मानसिक भ्रम का शिकार था, तथा उटपटांग बाते करता रहता था।
आज करीब 11.30 बजे उसने सीने की दर्द की शिकायत को लेकर रेलवे अस्पताल में दिखलाने के लिए मेमो लिया और रेलवे अस्पताल जाने को बोलकर निकला। दो सहकर्मी भी उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए अस्पताल अलग अलग मोटर साईकिल से गये।
अस्पताल जाने के बजाय तेज मोटर साईकिल चला कर गायब हो गया। उसके सहकर्मी अस्पताल में इंतजार करते रहे तथा इधर उधर खोजते रहे। खोजने के क्रम में ही पता चला एक आरपीएफ कर्मी आयल डिपो कटिंग खोली रेलवे ओवर ब्रीज के पास घायल अवस्था में पड़ा है। ये लोग पंहूंचे तो देखा घायल अवस्था में पड़ा था तथा मौके पर स्थानीय लोग के अलावे पुलिस भी थी।
घायल कांस्टेबल ने अपना मोटर साईकल रोड किनारे लगा दिया था।
आनन फानन में अस्पताल लाया गया जहां कई तरह के चोट की बात डाक्टर ने बतायी है। अधिकारीगण भी डाक्टर से मिलकर स्थिति की जानकारी ली और बेहतर इलाज के लिए समन्वय स्थापित किया।
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…