Categories: CrimeLatest

जवानो में आपसी भिडंत, गोलिया चली, ५ जवान की मौत और ३ गम्भीर जख्मी

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों के बीच शुरू हुए आपसी विवाद के बाद एक जबान नेअपने साथी जबानो पर गोलिवारी शुरू करदी. इस गोलीबारी में पांच जवानों की मौत हो गई है तथा तीन अन्य घायल हो गए हैं। यह घटना छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में घटित हुयी है

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी के अनुसार नारायणपुर जिले के कडेनार गांव में स्थित आइटीबीपी के 45 वीं बटालियन के शिविर में आज जवानों के बीच गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में पांच जवानों की मृत्यु हो गई है तथा तीन अन्य घायल हो गए हैं।

सुंदरराज ने बताया कि आज शिविर में आईटीबीपी के एक जवान ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। बाद में हमलावर जवान को भी मार गिराया गया।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि जवानों के शव और घायल जवानों को अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago