Categories: LatestSocial

मुख्यमंत्री पर आगरी समाज के आपसी विवाद में पक्षपात करने का गम्भीर आरोप

विगत पंद्रह सालों से डोम्बिवली के क्रीड़ा संकुल में आयोजित होने वाले आगरी महोत्सव के आयोजन को लेकर एक बार फिर कल्याण डोम्बिवली के आगरी समाज के नेताओं में जोरदार घमासान जारी है और इस घमासान में राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणविस पर इनके एक ग्रुप आगरी युथ फोरम को अपने एक तरफा सहयोग देकर आग में घी डालने का काम करने का आरोप लग रहा है. आगरी समाज का एक ग्रुप जहा मुख्यमंत्री के इस कथित पक्षपात से खुश है वहि विरोधी गुट की मुख्यमंत्री से नाराजगी साफ़ झलक रही है.

गौरतलब हो कि विगत पंद्रह वर्षों से डोम्बिवली पूर्व स्थित क्रीड़ा संकुल में आगरी युथ फोरम की तरफ से आगरी महोत्सव मनाया जाता रहा है। आगरी यूथ फोरम पिछले २० – २५ वर्षो से समाज के लिए कार्यरत है.इसमें शुरुवात में समाज के १०वी १२वी ग्रेजुएट,या उच्च शिक्षितों का सामूहिक सम्मान जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते थे जो अज्ञात कारणों से अब बंद हो गया है.पिछले कुछ वर्षो से आगरी यूथ फोरम के अन्दर के कुछ सदस्य या फिर नए पीढ़ी के आगरी समाज के नेताओं को इन आयोजनों में खामिया दिखने पर अनेक लोग इसका विरोध भी करने लगे,

विरोधी गुट का आरोप है कि आगरी यूथ फोरम जिस लक्ष्य के साथ शुरू हुआ था.उससे वो पूरी तरह भटक गया है.अनेक लोग फोरम पर अब महज कुछ लोगो का कब्जा होने की बात कहते है यही लोग अपनी मनमानी चलाते है.अनेको के अनुसार आगरी समाज के उत्थान के लिए शुरू हुआ आगरी यूथ फोरम अब पूरी तरह व्यवसायिक हो गया है.

ऐसे ही अनेक मुद्दों पर विरोधी गुट एकजुट होकर गत वर्ष से इसी क्रीडा संकुल में आगरी – कोळी महोत्सव की शुरुवात की थी.और इस वर्ष उन्होंने आगरी महोत्सव की तारीख के दौरान ही आगरी – कोळी महोत्सव का आयोजन वो भी डोम्बिवली पूर्व के सावलाराम महाराज क्रीडा संकुल में करने का निर्णय लिया.और इसकी परमिशन के लिए इन आगरी – कोळी महोत्सव वालो ने पहले ही कल्याण डोम्बिवली मनपा में आवेदन दिया था.

उल्लेखनीय है की पिछले १५ वर्षो से आगरी यूथ फोरम आगरी महोत्सव का आयोजन इसी क्रीडा संकुल में करता रहा है.आगरी यूथ फोरम और आगरी – कोळी महोत्सव के आयोजको के इस विवाद में मुख्यमंत्री फडणविस ने हस्तक्षेप करते हुए सीधे कल्याण मनपा प्रशासन को आदेश दिया की क्रीडा संकुल आगरी यूथ फोरम को दिया जाए.

कल्याण डोम्बिवली के आगरी समाज के अनेक नेताओं ने मुख्यमंत्री का यह निर्णय पक्षपात पूर्ण करार दिया है उनके अनुसार समाज में कोई अगर दो पक्षों में विवाद है तो दोनों पक्षों के सदस्यों को बुलाकर समझोता की कोशिश मुख्यमंत्री को करनी चाहिए थी.कोई गलत है तो उसकी गलती बताकर मामला सुलझाना चाहिए.ऐसे पक्षपातपूर्ण निर्णय से दोनों गुटों में विवाद और बढेगा.और इसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणविस की होगी.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

12 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago