Categories: FEATURED

नालासोपारा मे धूमधाम से मनाया गया आस्था का महापर्व छठ

पूर्व सभापति सौ. सरिता प्रमोद दुबे के आयोजन मे छठपूजा संपन्न

प्रेम चौबे

नालासोपारा पूर्व – लोक आराधना के महापर्व छठ के तीसरे दिन (सूर्य षष्ठी) पर रविवार को और सोमवार सुबह लाखों व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजनों ने पूरे आस्था के साथ मुंबई सहित पालघर जिले के नालासोपारा, वसई ,विरार के क्षेत्रों मे सागरतट के विभिन्न घाटों पर तथा जहां तलाब, नदी ,जलाशय नहीं थे, उन मैदानों मे कृत्रिम तालाब बनाकर छठ पूजा की गयी ।

नालासोपारा पूर्व संतोषभुवन के भक्तिधाम स्थित मैदान मे आयोजक समाजसेवी प्रमोद दुबे व पूर्व सभापति सरिता प्रमोद दुबे के अगुआई मे छठ पूजा के लिए कृत्रिम सरोवर कि व्यवस्था कि गई थी। और बहुजन विकास अघाड़ी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा छठ व्रतियों को सुविधाओं का विशेष खयाल रखा गया था।

मुंबई में भी दिखा आस्था का महाकुंभ, सागर किनारे लाखों ने दिया सूर्य को अर्ध्य

, छठ पूजा के लिए बनाये गये कृत्रिम सरोवर पर अस्ताचलगामी और सोमवार सुबह उदित होते भगवान भाष्कर को दूग्ध और जल का अर्घ्य दिया गया, विविध पकवानों और फलों से सजे सूपों से अर्घ्य देकर भगवान सूर्य और छठी मइया से परिवार में समृद्धि,वंश वृद्धि,संतति की लम्बी उम्र की कामना की गयी।

उल्हासनगर मे विधायक कुमार आयलानी और पूर्व विधायक पप्पू कलानी ने दर्ज कि छठ पूजा मे उपस्थिति

इस अवसर पर पूरा मैदान खचाखच व्रतियों से भरा दिखाई दिया, छठी मइया के परम्परागत गीत ‘सेविले चरन तोहार हे छठी मइया, कांचे ही बांस के बहंगिया, मरबो रे सुगवा धनुष से, सुगा गिरे मुरझाय, कईली बरतिया तोहार हे छठी मैया की गूंज रही।

गणेशोत्सव और छठ पूजा मे समानता

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago