शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी,अंधेरी ने मरोल के वार्ड क्रमांक-78 स्थित कृष्णा नगर फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया,जिसका 249 लोगों ने लाभ लिया।
कार्यक्रम के सहयोगी उमेश राणे ने बताया कि कैंप में आंख,दांत,सर्दी-बुखार आदि मौसम जनित बिमारियों से संबंधित लोगों ने हिस्सा लिया,जिनका कुशल डाक्टरों ने परीक्षण कर उनका मार्गदर्शन किया।
कैंप में कुछ ऐसे लोगों ने भी हिस्सा लिया जो अति गंभीर रूप से बीमार थे, उनको कोविड-19 का टेस्ट कराने की सलाह दी गई। इस मौके पर लोगों को मुफ्त में दवाईयां भी वितरित की गईं।
कैंप में अंधेरी मेडिकल एसोसिएशन व गुरुकृपा फाउंडेशन एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट के डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम के आयोजन में मुरजी पटेल का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक वेंकटेश गौड़ा
राहुल माली,अभिषेक गोस्वामी,वार्ड अध्यक्ष सुधीर घडशी,महामंत्री वसंत सालुंके,महिला मोर्चा की वार्ड अध्यक्ष पुष्पा हेगड़े,उपाध्यक्ष सिंथिया, मंडल उपाध्यक्ष कैलास नेहरकर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…