Categories: FEATUREDNational

भाजपा राहुल गाँधी को ‘राहुल थोडा शरम कर’ के नाम से बुलाएगी – संबित पात्रा

एक व्यक्ति जो ‘मेक इन इंडिया’ की तुलना ‘रेप इन इंडिया’ से करता है, उसने शर्म और गरिमा की सभी हदें पार कर दी हैं. आज के बाद कांग्रेसी नेता राहुल गाँधी को भाजपा ‘राहुल थोडा शरम कर’ के नाम से बुलाएगी. उन्हें वास्तव में थोड़ी शर्म करनी चाहिए, यह प्रतिक्रिया बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने व्यक्त की है

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में राहुल गांधी के एक बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने यह प्रतिक्रिया दी है. जिसमे राहुल गाँधी ने अपने रेप इन इंडिया पर उठे बबंडर पर कहा है कि बे अपने वयान पर कायम है वे राहुल सावरकर नही राहुल गाँधी है इसी लिए वे माफ़ी नही मांगेंगे.
बीजेपी ने राहुल गांधी से कहा है कि वह कभी वीर सावरकर के बराबर नहीं हो सकते हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अगर वह (राहुल गांधी) एक नया नाम चाहते हैं, तो आज के बाद कांग्रेसी नेता राहुल गाँधी को भाजपा ‘राहुल थोडा शरम कर’ के नाम से बुलाएगी. उन्हें वास्तव में थोड़ी शर्म करनी चाहिए,

संबित पात्रा ने कहा कि भले ही राहुल गांधी 100 जन्म ले लें लेकिन वह राहुल सावरकर नहीं हो सकते. सावरकर ‘वीर’ थे, देशभक्त थे और उन्होंने देश के लिए बलिदान दिया था. राहुल गांधी अनुच्छेद 370, हवाई हमले, सर्जिकल स्ट्राइक और सीएबी पर पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं. वह ‘वीर’ नहीं हो सकते और सावरकर के बराबर को कतई नहीं.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago