22 दिसंबर को मुंबई में भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में सजेगी सितारों की महफ़िल

भोजपुरी सिने स्‍क्रीन का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड ‘13वां भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड 2018’ में

22 दिसंबर को मुंबई सजेगी फिल्मी सितारों की महफ़िल।

होगी अवार्ड्स की बरसात और भोजपुरिया समेत बॉलीवुड स्टार लगाएंगे ठुमके।

जी हां, ‘13वां भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड 2018’ में 22 दिसंबर को मुंबई में होगा, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।

इस बारे में भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड कमेटी के अध्‍यक्ष विनोद कुमार गुप्‍ता ने बताया कि इस बार भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड और भी खास होगा। लगभग सबों ने अपनी फिल्म का रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसको देख कर लगता है कि इस बार काफी टफ कॉम्पटीशन होने वाला है। क्योंकि बीते साल भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़ कर एक फिल्में आयी है। जिसे न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि क्रिटिक्स ने भी सराहा है। इसलिए इस बार मुकाबला नेक टू नेक हो के वाला है। खैर, कौन जीतेगा इस बार भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड, ये तो अब ज्यूरी मेम्बर के हकले है। लेकिन मैं इतना कह सकता हूँ कि अवार्ड और एक से एक पावर पैक परफॉर्मेंस से सजी 22 दिसंबर की शाम सबों के लिए यादगार बन जाएगी। अवार्ड के साथ इंटरटेंमेंट के फुज डोज के बीच कई चर्चित हस्तियों को फेलिस्‍टेट किया जाएगा।

बता दें कि ‘भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड’ का आयोजन भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर के साथ शुरू हुआ है। तब इस अवार्ड शो के लिए न तो स्‍पांसर सपोर्ट था और न तो किसी चैनल का सपोर्ट था। बावजूद इसके विनोद कुमार गुप्‍ता ने विपरीत परिस्थितियों में भी ‘भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड’ को न सिर्फ सफलतापूर्वक आयोजित किया, बल्कि भोजपुरी इंडस्‍ट्री में इसे स्‍थापित भी किया। इसमें विनोद कुमार गुप्‍ता की लगन और दृढ़ता काम आई और आज यह एकबार फिर से साल 2018 में एक भव्‍य अवार्ड शो की तैयारी में जुट गया है। इस अवार्ड शो ने भोजपुरी सिनेमा के हर बदलाव को देख है। इसलिए दोनों का साथ बहुत पुराना है और यही वजह है कि आज इस अवार्ड को भोजपुरी इंडस्‍ट्री में बड़े सम्‍मान के साथ देखा जाता है। इस समारोह ने हर साल भोजपुरी फिल्‍म मेकर को उनके उल्‍लेखनीय योगदान के सम्‍मानित भी किया है।

गौरतलब है कि हर साल की तरह इस साल भी ‘भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड 2018’बेस्‍ट फिल्‍म, बेस्‍ट डायरेक्‍टर, बेस्‍ट एक्‍ट्रेस, बेस्‍ट एक्‍टर, बेस्‍ट पॉपुलर एक्‍ट्रेस, बेस्‍ट पॉपुलर एक्‍टर, बेस्‍ट सिंगर मेल, बेस्‍ट सिंगर फीमेल, बेस्‍ट कॉमेडी,बेस्‍ट कोरियोग्राफी, बेस्‍ट डायलॉग, बेस्‍ट लिरिक्‍स, बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍टर, बेस्‍ट सपोटिंग मेल, बेस्‍ट सपोटिंग फीमेल,सोशल इश्‍यू, बेस्‍ट डेब्‍यू मेल, बेस्‍ट डेब्‍यू फीमेल, बेस्‍ट सिनेमेटोग्राफी, बेस्‍ट ऑडियोग्राफी, बेस्‍ट स्‍क्रीनप्‍ले, बेस्‍ट स्‍टोरी, बेस्‍ट एक्‍शन, बेस्‍ट एडिटिंग और बेस्‍ट आर्ट डायरेक्‍टर कैटगरी में अवार्ड दिये जायेंगे। इस अवार्ड समारो‍ह के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

6 days ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

1 week ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

3 weeks ago