Categories: Entertainment

भोजपुरी : आम्रपाली दुबे का मुंबइया अवतार हिट ‘चिकन बिरियानी’ ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

नई दिल्‍ली: भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ की सुपरहिट फिल्‍म ‘निरहुआ हिंदुस्‍तानी’ की तीसरी कड़ी के रूप में ‘निरहुआ हिंदुस्‍तानी 3’ जल्‍द ही आ रही है. फिल्‍म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, इंटरनेट पर निरहुआ के अंदाज ने धमाल मचा दिया है. इस फिल्‍म में निरहुआ के साथ, आम्रपाली दुबे और शुभि शर्मा की जोड़ी नजर आने वाली है. अब ऐसे में इस फिल्‍म के ट्रेलर में आम्रपाली दुबे के जिस गाने की झलक दिखाई गई थी, आखिरकार वह सामने आ गया है.

एसआरके म्‍यूजिक द्वारा दो दिन पहले रिलीज किए गए इस गाने में आम्रपाली दुबे फिर से उसी अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. ‘चिकन बिरियानी चंपा की जवानी’ टाइटल से रिलीज किया गया यह गाना यूट्यूब पर आते ही सुपरहिट हो गया है. इस गाने को सिंगर कल्‍पना ने अपनी आवाज दी है और गाने में हिंदी और मराठी दोनों ही भाषाएं सुनाई दे रही हैं. आप भी देखें यह गाना.

लाल साड़ी और नीले रंग के ब्लाउज में आम्रपाली देसी ठुमके लगा कर लोगों को दिवाना बना रही हैं। इस विडियो के जरिये आम्रपाली यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रही हैं। फैंस के बीच आम्रपाली दुबे का डांस सिर चढ कर बोल रहा है।

वैसे, आम्रपाली दुबे जिस भी फिल्म में होती हैं, दर्शकों में उत्साह काफी ज्यादा होता है। इस नए गाने में भी आम्रपाली अपने लटकों झटकों से दर्शकों  को अपने ओर लुभाने का काम कर रही हैं। ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ में जुबली स्टार निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की रोमांटिक जोड़ी दिखने वाली है, जहां फिल्म में आम्रपाली मुंबईया स्टाइल में भाजी बेचते हुए नजर आएंगी। बता दें कि यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे का नाम भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार है. आम्रपाली को यूट्यूब क्वीन इसलिए कहा जाता है, क्योंकि उनका वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा जाता है. इधर कुछ दिनों में आम्रपाली में काफी बदलाव देखने को मिला है. उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों को लेकर अपना वजन काफी घटा लिया है.

 

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago