बांग्लादेश के विदेश मंत्री महामहिम डॉ. ए.के. अब्दुल मोमेन ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने डॉ. मोमेन को विदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दी, और विदेश मंत्री बनने के साथ ही अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को गंतव्य के रूप में चुनने के लिए उनकी सराहना की।डा. अब्दुल मोमेन ने प्रधानमंत्री को भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों में हाल में हुयी प्रगति से अवगत कराया।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देानों देशों के सबंधों को काफी गति मिली है। उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के नए कार्यकाल में आपसी संबंधों को इसी गति से आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…