Categories: FEATURED

अनिल राजभर बने अध्यक्ष, राष्ट्रीय राजभर सेवा संघ का चुनाव संपन्न

अनिल राजभर बने अध्यक्ष
• राष्ट्रीय राजभर सेवा संघ का चुनाव संपन्न
( शीतला प्रसाद सरोज )
मुंबई। सामाजिक संस्थाथा राष्ट्रीय राजभर सेवा संघ, महाराष्ट्र का चुनाव सकुशल संपन्न हो गया, जिसमें अध्यक्ष अनिल राजभर निर्वाचित हुए हैं।

वोटिंग के लिए बनाए गए डोंबिवली, भिवंडी, ठाणे, ऐरोली, नाशिक, विक्रोली, कुर्ला, अंधेरी, कांदिवली, मीराभायंदर, विरार के मतदान केंद्रों पर कुल 1256 मतदाताओं ने भाग लिया, जिसमें से 742 मत अनिल राजभर को मिला। दूसरे स्थान पर रहे संतोष राय को कुल 486 मत मिले।

महामंत्री के रूप में अखिलेश राजभर और कोषाध्यक्ष के रूप में श्रवण राजभर चुने गए।
अपने निर्वाचन पर खुशी जाहिर करते हुए अनिल राजभर ने कहा कि समाज के लोगों ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें अध्यक्ष पद की जवाबदारी दी है, उसके मद्देनजर समाजहित में कार्य करते हुए संगठन का जनाधार बढ़ाने का कार्य करुंगा।

गौरतलव है कि कोरोना काल में जब लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे थे, तब अनिल राजभर समाज के हर तपके के लिए जान की बाजी लगाकर पूरे मुंबई में राशन, भोजन, दवा, वस्त्र इत्यादि सामग्री बड़े पैमाने पर वितरित कर जरूरतमंदों की सेवा की थी।

इस नेक कार्य की प्रशंसा आज भी लोग कर रहे हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago