अग्निशिखा मंच, नवी मुंबई शिव छत्रपति गौरव पुरस्कार २०२० से सम्मानित

कंन्टर ट्रेनिंग अकादमी और आन्नद श्री आंर्गनाईजेशन कल्याण द्वारा संयुक्त रूप से सामाजिक सांस्कृतिक के साथ साहित्य के क्षेत्र में प्रमुखता से सक्रिय रहने वाली नवी मुंबई की अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच संस्था को शिव छत्रपति गौरव पुरस्कार २०२० से सम्मानित किया गया । कल्याण के मेट्रो प्लाज़ा में आयोजित आवार्ड समारोह में इस संस्था की प्रमुख अलका पांडे ने सम्मान प्राप्त किया.

ज्ञात हो कि अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच संस्था गत ३० वर्षों से सामाजिक व साहित्यिक कार्यों सक्रिय है और आदिवासी क्षेत्रो में निरंतर समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, एड्स जन जाग्रति के साथ, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा , स्वच्छता अभियान , पर्यावरण के लिये कार्य, साहित्य व हिंदी के प्रचार प्रसार के लिये मासिक गोष्ठीया , कविसम्मेलन , साँझा संकलन का प्रकाशन , साहित्यिक अधिवेशन , साहित्यिक चर्चाओं का आयोजन , साहित्य भूषण सम्मान देना उसमें साहित्यकार के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा, साहित्यिक पिकनिक , प्रतियोगिताये करवाना बच्चों के लिये कार्यक्रम आयोजित करना व बालसाहित्य को प्रोत्साहित करने के लिये स्वरचित कविताये प्रकाशित करवाना , आदि कार्य निरतर किये जाते रहे है इन्ही कार्यो को देखते हुये अग्निशिखा मच को शिव छत्रपति गौरव पुरस्कार २०२० से सम्मानित किया गया ।

