Categories: FEATURED

आखिर डोम्बिवली निवासी कब तक सहन करेंगे ?

(कर्ण हिन्दुस्तानी )
फिर एक बार डोम्बिवली निवासियों को वह उमीदवार मिला है जिससे डोम्बिवली निवासियों को कोई भी उम्मीद नहीं है।  बीजेपी का गढ़ बोलकर किसी भी उमीदवार को डोम्बिवली विधानसभा क्षेत्र से खड़ा करना बीजेपी की धूर्त नीतियों का ही परिचायक है।  जिस डोम्बिवली में जगन्नाथ पाटिल और हरिश्चंद्र पाटिल जैसे आम जन के विधायकों को मौक़ा दिया गया।  उसी डोम्बिवली से रविंद्र चव्हाण जैसे दसवीं पास व्यक्ति को एक – दो बार नहीं बल्कि  तीसरी बार उमीदवार बनाया गया है।

जगन्नाथ पाटिल और स्वर्गीय हरिश्चंद्र पाटिल जैसे विधायकों को आम जनता जब चाहे मिल सकती थी।  लेकिन रविंद्र चव्हाण को मिलना नाकों चने चबाने के समान  है।
डोम्बिवली के पिछले दस सालों का इतिहास देखें तो डोम्बिवली लगातार पिछड़ता ही जा रहा है।  यहां तक कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डोम्बिवली को सबसे गंदा शहर कहकर सारी पोल ही खोल दी।

फिर भी बीजेपी के महाराष्ट्र के पदाधिकारियों को शर्म नहीं आयी और तीसरी बार रविंद्र चव्हाण को विधायकी का टिकिट दे दिया।  डोम्बिवली की समस्याओं की बात करें तो दिन ब दिन समस्याएं बढ़ती ही जा रहीं हैं। पूर्व से पश्चिम जाने के लिए भी अब वाहन धारकों को बड़ी समस्या दिखने लगी है।  डोम्बिवली के वरिष्ठ नागरिकों के हाल तो कोई समझने वाला ही नहीं है।

रेलवे की लिफ्ट बंद पड़ी है , कल्याण की तरफ का रेलवे पादचारी पुल अप्रैल माह से तोड़ कर रखा हुआ है।  सड़कों की हालत के बारे में कुछ बोलना ही अपराध है। मगर रविंद्र चव्हाण ने ४७१ करोड़ की निधि का झुनझुना सड़कों के लिए बजा दिया है।  निधि सिर्फ मंजूर हुई है।  ना सड़कें बनाने की निविदा निकली है ना कार्य पूरा होने का समय तय हुआ है।  मगर रविंद्र चव्हाण ने भूमिपूजन कर दिया।

जनता को रविंद्र चव्हाण जैसे लोकप्रतिनिधि गधा समझते हैं। जबकि ऐसा नहीं है।  डोम्बिवली की जनता मेहनती है , डोम्बिवली की जनता अपने शहर का भला चाहती है।  ऐसे में बीजेपी ने रविंद्र चव्हाण को तीसरी बार टिकिट देकर जो गलती की है वह बीजेपी को झटका दे सकती है।  क्योंकि अब डोम्बिवली निवासी बदलाव के मूड में है और बदलाव यदि सही में हो गया तो यही कहा जाएगा डोम्बिवली किसी समय में बीजेपी का गढ़ हुआ करता था।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago