Categories: FEATURED

देह व्‍यापार अपराध नहीं, वयस्‍क महिला को अपना पेशा चुनने का पूरा अधिकार है: बॉम्‍बे हाईकोर्ट

बॉम्‍बे हाईकोर्ट (Bombay Highcourt) ने एक मामले की सुनवाई के दौरान अहम टिप्‍पणी की. देह व्‍यापार (Prostitution) में शामिल होने के आरोप में पकड़ी गईं तीन युवतियों से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने तीनों को सुधार गृह से रिहा करने के आदेश दिए. साथ ही हाईकोर्ट ने गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान कहा क‍ि किसी भी महिला को अपना पेशा चुनने पूरा अधिकार है. हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि किसी भी वयस्‍क महिला को उसकी सहमति के बिना लंबे समय तक सुधार गृह में नहीं रखा जा सकता है.

बॉम्‍बे हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि इममॉरल ट्रैफिकिंग कानून 1956 का मकसद देह व्यापार को खत्म करना नहीं है. इस कानून के अंतर्गत ऐसा कोई भी प्रावधान उपलब्‍ध नहीं है, जो वेश्यावृत्ति को अपराध मानता हो या देह व्यापार से जुडे़ हुए को दंडित करता हो. इस कानून के तहत सिर्फ व्यवसायिक मकसद के लिए यौन शोषण करने और सार्वजनिक जगह पर अशोभनीय कार्य करने को दंडित माना गया है.

जस्टिस चव्‍हाण ने सुनवाई के दौरान यह स्पष्ट किया है कि संविधान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने और अपनी पसंद की जगह पर रहने का पूरा अधिकार है. इस दौरान जस्टिस ने वेश्यावृत्ति से छुड़ाई गई युवतियों को सुधारगृह से छोड़ने का निर्देश दिया. सितंबर 2019 को मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ने तीनों युवतियों को छुड़ाया था. उन्‍हें सुधारगृह में भेज दिया गया था.
विज्ञापन

निचली अदालत ने एक सुनवाई के दौरान पाया था कि ये तीनों युवतियां उस समुदाय से हैं, जहां देह व्यापार उनकी पुरानी परंपरा है. इसके बाद उन्‍हें ट्रेनिंग के लिए यूपी भेजने का निर्देश दिया था. निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ तीनों युवतियां हाईकोर्ट पहुंची थीं. जस्टिस ने निचली अदालत के दोनों आदेश को निरस्त कर दिया और तीनों युवतियों को सुधारगृह से मुक्त करने का निर्देश दिया

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago