भाई चारे को बढ़ावा देने के लिए इफ्तार पार्टी, मरोल में हुआ कार्यक्रम
(शीतला प्रसाद सरोज)
मुंबई। सामाजिक संस्था शहीद भगत सिंह विचार मंच ने अंधेरी ( पू. ) के मरोल स्तिथ बैंक्वेट हाल में भाई-चारे की भावना को बढ़ावा देने के लिए रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया,जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू-मुश्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया।
इस मौके पर शहीद विचार मंच के चेयरमैन व कार्यक्रम आयोजक साहेब सिंह संधू ने कहा कि अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए कुछ खुरापाती लोग हिंदू-मुश्लिम कर आपसी सौहार्द को बिगाड़ते हैं,जो अच्छी बात नहीं है। हमारे क्षेत्र में हिंदू-मुश्लिम, मराठी, गुजराती, क्रिश्चियन आदि समाज के लोग बड़े ही शांति पूर्वक ढंग से रह कर एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी होते हैं, जिसकी तारीफ सभी लोग करते हैं।
मौलाना मजीबुल्लाह खान ने कहा कि रोजा इफ्तार पार्टी इस लिए की जाती है कि आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिले और देश की एकता व अखंडता बरकरार रहे।

सलीम माप खान ने कहा कि अंग्रेजों ने धर्म के नाम पर फूट डालो और हुकूमत करो की पॉलिसी जो अपनाई थी,वह आज भी जारी है। ऐसा नहीं होना चाहिए।
कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह विचार मंच के अध्यक्ष सरबजीत सिंह संधू, जोरावर सिंह संधू, मुकर्रम अली शेख, मौलाना मजिबुल्लाह खान, मौलाना ज़ुबैर, मुमताज अहमद खान, परवेज खान, युसुफ शाह, मकदूम शाह, असलम रामपुरी, बख्तियार खान, तौकिर शैख, ईसहाक मामू, इकबाल शेख, मुश्ताक, वसीम हाशमी, क्रूज परेरा, मयूर शेट्टी, निजाम, सादिक, मोहित, फिरोज खान सहित बड़ी संख्या में हिंदू-मुश्लिम समाज के लोगों में भाग लिया।

