सुप्रीम कोर्ट का निर्णय जो भी आए, देश के सभी लोग अयोध्या में राम मंदिर देखना चाहते हैं – अमित शाह
देश के एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित समाचार के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट में रोज़ाना इस मामले की सुनवाई हो, तो राम मंदिर का मसला 10 दिन में ख़त्म हो जाएगा. उनके अनुसार सुप्रीम कोर्ट का निर्णय जो भी आए, देश के सभी लोग अयोध्या में राम मंदिर देखना चाहते हैं
अमित शाह ने जनवरी में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली मामले की सुनवाई के संबंध में कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कोर्ट जल्दी से जल्दी इस मामले पर अपना फैसला सुनाएगी.और राम मंदिर अपने निश्चित स्थान पर ही बनेगा.उनके अनुसार, सुप्रीम कोर्ट का निर्णय जो भी आए, देश के सभी लोग अयोध्या में राम मंदिर देखना चाहते हैं.

