National

राष्‍ट्रपति ने दीपावली की बधाई दी

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीपावली की पूर्व संध्‍या पर देशवासियों को बधाई दी है।

अपने संदेश में राष्‍ट्रप‍ति ने कहा है, ‘दीपावली के शुभ अवसर पर मैं भारत और दुनियाभर में सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

यह त्‍योहार देशवासियों में आपसी भाईचारा और एकता स्‍थापित करने का अवसर है।  दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व है। आइए, हम इस महान पर्व पर वंचित और जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हुए अपनी खुशियों को अधिक से अधिक बांटें।

मैं सभी देशवासियों से यह आग्रह भी करता हूं कि वे प्रदूषण मुक्‍त और सुरक्षित दीपावली मनाने का संकल्‍प लें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *