Categories: FEATURED

20 अगस्त को मनाया गया रेलवे सुरक्षा बल का 38 वाँ स्थापना दिवस

जरूरमंदो के बीच राशन सामग्री बांटकर गरीबों के बीच मनाया स्थापना दिवस

प्रेम चौबे /विरार ; रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना के 38 वर्ष पूरे होने पर विरार आरपीएफ में मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए,कार्यक्रम में आरपीएफ कर्मियों ने बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दिया। इस अवसर पर जरूरतमन्दों को संस्था द्वारा खाद्य सामग्री व वस्त्र वितरण किया गया है।

20 अगस्त को निरीक्षक विरार – विनीत कुमार , निरीक्षक नालासोपारा – राजीव सिंह सलारिया, निरीक्षक- वसई रोड़- अजय सिसोदिया व स्टाफ द्वारा रेल सुरक्षा बल के 38वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष में “मराठा लाइफ फाउंडेशन संस्था”, जाम्भूलपाड़ा विरार (पूर्व) मेंलगभग 200 बेसहारा बच्चों, महिलाओं व पुरुषो को नास्ता (बिस्किट, फल व चाय ) वितरित किया गया तथा उनके बीच स्थापना दिवस के अवसर पर केक काटकर खुशियाँ बाँटी गयी

रेलवे सुरक्षा बल की ओर से “खाद्य सामग्री” (चावल, आटा,गेंहू,दाल, चीनी, बिस्किट व फल व वस्त्रों) का वितरण किया गया तथा 5100/-रुपये नगद राशि के रूप सहयोग कर आरपीएफ द्वारा स्थापना दिवस मनाया।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago