Categories: News

महाराष्ट्र में आदिवासियों और पुलिस के बीच खूनी संघर्ष, 15 पुलिस जवान घायल

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मेलाघाट में मंगलवार को जंगल में रह रहे आदिवासियों और पुलिस जवानों के बीच संघर्ष खूनी हो गया. दरअसल, ये संघर्ष विस्थापन के मुद्दे को लेकर हुआ है. पुलिस, एसआरपीएफ जवानों और आदिवासियों के बीच हुए संघर्ष में 15 जवान घायल हुए हैं और आदिवासी समुदाय के 10 लोग घायल हैं. अस्पताल में घायल पुलिस जवानों का इलाज चल रहा है.

जिले में 4-5 साल पहले केलापानी, गुल्लरघाट, अमोना, धारगढ़ समेत 8 गांव के आदिवासी समुदाय के लोगों के पुनर्वास के लिए अकोट तहसील के तेल्हारा गांव के पास पुनर्वास किया था, लेकिन यहां शासन द्वारा बुनियादी सुविधाओं नहीं दिए जाने से कई गांव के आदिवासी समुदाय के लोग 15 दिन पहले अमोना, धारगढ़, बारूखेड़ा, सोमठाण खुर्द, गुल्लर घाट, केलागांव लौट आए थे. वे अपनी मांगे पूरी करने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे थे. वनविभाग आदिवासियों से गांव खाली नहीं करा पा रहा था और प्रशासन के बीच बातचीत भी कामयाब नहीं हो सकी.

वनविभाग, पुलिस और एसआरपीएफ ने जब आदिवासियों से गांव खाली कराने की कोशिश की तो उनके बीच संघर्ष बढ़ गया. आदिवासियों ने पुलिस जवानों की आंखों में मिर्च का पावर फेंका और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया. इस हमले में 15 से 20 पुलिस जवान घायल हो गए. करीब 10 आदिवासी समुदाय के लोग भी घायल बताए गए हैं. घायल पुलिस जवानों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

Mumbai AasPaas

Share
Published by
Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago