शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, उत्तर-पश्चिम जिला ने अंधेरी ( पू.) के ओल्ड नागरदास रोड स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता अभियान पर परिचर्चा की।
इस मौके पर भाजपा, उत्तर-पश्चिम के उपाध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता इन्द्रसेन सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर कहा कि अक्टूबर माह में राज्य के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में पार्टी नेतृत्व की मंशा है कि अधिक से अधिक पार्टी का सदस्य बनाकर सफलता अर्जित की जाए। उन्होंने कहा कि इस समय उत्तर- पश्चिम जिले में लगभग 4 लाख पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। 2 लाख और नए सदस्य बनने हैं। सदस्यता अभियान 6 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो पूरे माह तक चलेगा। इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी है।
परिचर्चा में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, उत्तर-पश्चिम जिला के अध्यक्ष रवि दुबे, सचिव एड. राज यादव, सुनील गिरी, मनोज यादव, अजीत सिंह, राकेश दिवाकर, राजेन्द्र मिश्रा, राकेश तिवारी, राजकुमार पाण्डेय, सरिता दुबे, मंजू यादव, राजेश गुप्ता, जगदीश यादव, कमल यादव, संजीव सिंह, अजित सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भगा लिया।
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…