Categories: Entertainment

क्रांति लिख देब का मुहूर्त संपन्न

वैष्णवी फिल्म्स प्रस्तुत एवं उदय सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फ़िल्म क्रांति लिख देब का भव्य मुहूर्त हाल ही में वर्सोवा मुम्बई के अशोक हौंडा स्टूडियो में भव्य पैमाने पर संपन्न किया गया। फ़िल्म के निर्माता उदय सिंह, राजेश कुमार व शम्भू पांडेय हैं। सह निर्माता श्रीनिवास व रंजीत कुमार हैं। लेखक व निर्देशक विजय के सोलंकी हैं। फिल्म के संवाद संवाद राजेश पांडेय ने लिखा है। गीतकार प्यारेलाल कवि, आज़ाद सिंह, सुमित सिंह चन्द्रवंशी के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सँवारा है संगीतकार मधुकर आनंद ने।  छायांकन प्रमोद पांडेय, नृत्य कानू मुखर्जी, संजय कोर्वे हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य कलाकार  गुंजन सिंह, निशा उपाध्याय, संजय पांडेय, आशुतोष खरे, अयाज खान, शिवा शर्मा, पूजा दूबे, बालेश्वर सिंह, गिरीश शर्मा, बाबा नायक, राजेश कुमार, इन्द्रसेन, खुशी और अली खान आदि हैं। विदित हो कि मुहूर्त के शुभ मौके पर नारियल तोड़ने की रस्म फिल्म निर्माता राजेश कुमार जी ने पूरी किया। मीडिया से बात करते हुए निर्माता राजेश कुमार ने बताया कि यह कहानी एकदम लीक से हटकर है, जिसमें एक्शन, रोमांस और रोमांच भरपूर है। फ़िल्म पूरी तरह से आज के माहौल के ऊपर आधारित है। फिल्म की शूटिंग आगामी फरवरी माह से उत्तर प्रदेश के देवरिया, कुशीनगर आदि रमणीय जगहों पर शुरू होगी। फिल्म में कुल 8 गीत होंगे, जिनमें  2 आइटम सॉन्ग होंगे। यह फ़िल्म बहुत ही अलग हटकर तथा मनोरंजक होगी।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago