content="KEMyuGIB3Mjc5GDYHifwbNFsBuU_f-hMJSIMcM0_iUs" /> भोजपुरी के सम्मान में, पवन सिंह मैदान में – मुंबई आसपास
EntertainmentFEATUREDLatestNews

भोजपुरी के सम्मान में, पवन सिंह मैदान में

(रामचंद यादव )
करोड़ो दिलों की धड़कन भोजपुरी माटी के लाल रीयल सुपरस्टार पवन सिंह का अनोखा जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। पवन सिंह का जन्मदिन मुंबई के उपनगर अँधेरी स्थित बालभवन अनाथ आश्रम में  बहुत ही सादगी से मनाया गया। इस मौके पर अनाथ आश्रम में पल रहीं सैकड़ो बच्चियों को जरुरत की सामग्री वितरण किया गया। सादगी भरे जन्मदिन मनाने के अवसर पर पवन सिंह की माता प्रतिमा सिंह के हाथों तमाम सामग्री वितरण की गई। आश्चर्य की बात तो यह रही कि इस सादगी भरे कार्यक्रम से सब अनजान थे। कार्यक्रम के आयोजक अभिनेता जय सिंह और सामाजिक संस्था जनशक्ति फाउंडेशन ने किया था। इस कार्यक्रम का उत्साह तब बढ़ गया जब जय सिंह ने बच्चियों से रूबरू होने के लिए पवन सिंह को लाइव पर ले आये ।वीडियो कॉलिंग पर बच्चों ने अपने प्यारे अभिनेता व गायक को जन्मदिन की मुबारक बाद दिया तो भावुक होकर पवन सिंह रो पड़े। भावुक हुए पवन सिंह लाइव वीडियो में अपनी माँ के साथ अनाथ बच्चियों का अभिनंदन किया। इस तरह पवन सिंह का अनोखा जन्मदिन मुंबई में मनाया गया। भोजपुरी को अच्छे मुकाम पर ले जाने की इस पहल को उनके चाहने वालों ने खूब सराहा है। अनाथ आश्रम में जन्मदिन मनाने के कार्यक्रम में फिल्म निर्देशक जगदीश शर्मा, अरविन्द चौबे, अजय कुमार, लेखक वीरू ठाकुर, भाजपा नेता राज यादव, हास्य कलाकार स्वीटी सिंह, फिल्म वांटेड के निर्मात्री संगीता जसवंत, कलाकार दीपक सिन्हा, वैभव राय, समाज सेवक अमरपाल तिवारी ,विनोद जैसवाल ,सूरज सिंह भाई सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए। उन्हें तहेदिल से मैं धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अभिनेता जय सिंह ने बताया कि 5 जनवरी को पवन सिंह ने अपना जन्मदिन अनाथ बच्चों के बीच मनाने का तय किया था, लेकिन भोजपुरी फिल्म वांटेड की शूटिंग अंतिम चरण पर होने के नाते वे मुंबई नहीं पहुंच सके। मगर पवन सिंह की सोच में कुछ बदलाव नहीं आया। पवन सिंह के चाहने वालों ने भी यह तय किया कि मुंबई व उसके आस पास की कई बस्तियों में उनका जन्मदिन सादगी से मनाया जाय और पवन सिंह की सोच को अमलीजामा पहनाया जाय। आये हुए गणमान्य जनों ने कहा कि पवन सिंह की सोच से भोजपुरी का सम्मान बढ़ेगा और इस काम का पहल कर पवन सिंह ने ऐतिहासिक काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *