प्रेमचौबे को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई
अंधेरी/मुंबई
नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संस्था उपाध्यक्ष और मिड़ीया प्रभारी के पद पर प्रेम कुमार,शोभनाथ चौबे को,संस्था के अध्यक्ष टी.एन. दुबे द्वारा ,उनके सामाजिक कार्यो को देखते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हे नियुक्त कीया गया हैं।
नियुक्ति के पश्चात प्रेम चौबे ने बताया की दिव्यांगो की पुरानी संस्था नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ (2003)से दिव्यांगो के लिए अथक परिश्रम कर रही हैं, और मुझे भी संस्था ने अपने परिवार से जोड़कर दिव्यांगो की सेवा करने का मौका दिया हैं मै संस्था का बहुत आभारी हूं।
संस्था अध्यक्ष टी.एन. दुबे सहित,ब्राह्मण सेवासंघ संघ के अध्यक्ष डाँ. शिवश्याम तिवारी, प्रेमचंद (बाबा) तिवारी, समाजसेवी अजय तिवारी, इंद्रसेन उपाध्याय, भा.ज.पा. नेता अर्जुन गुप्ता ,गिरजा तिवारी, महेश दुबे, दिनेश प्रताप सिंह,शंकर मिश्रा,संदीप चौबे, पंकज मिश्रा,जन्मेजय तिवारी ,जय शुक्ला,सहित सभी मित्रो ने प्रेम चौबे को बधाई,एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।