National

धनतेरस पर लक्ष्मी और गणेश की जगह मोदी और अटल की सोने की मुर्तिया बिक्री

दिवाली के अवसर पर आमतौर पर लोग सोने और चांदी के सिक्के खरीदते हैं, जिन पर लक्ष्मी और गणेश के चित्र अंकित होते हैं, लेकिन इस दिवाली पर तो कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है। गुजरात के सूरत में  इस बार नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। यहां सोने की दुकानों पर ऐसी सोने और चांदी की पट्टिंयां  हैं जिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चित्र और नाम अंकित हैं।

कुछ पर पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के चित्र भी अंकित हैं। बताया जा रहा है कि इस तरह की गोल्ड और सिल्वर बार को खरीदने को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। एएनआई के ट्वीाट के मुताबिक एक ग्राहक ने कहा कि हम देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा तो हर दिवाली को करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए भगवान जैसे ही हैं। अत: इस बार मैं उनके चित्र वाली गोल्ड बार खरीद रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *