दिल्ली में टावर क्रेन की लिफ्ट गिरने से इंजीनियर सहित चार लोगों की मौत
दिल्ली के नरेला में सोमवार को डीडीए के फ्लैट्स बनाने वाली साइट पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की हाइड्रोलिक लिफ्ट के गिर जाने से एक इंजीनियर सहित चार लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) रजनीश गुप्ता ने बताया कि यह घटना शाम करीब साढ़े बजे हुई जब एक सर्विस इंजीनियर और तीन मजदूर टावर क्रेन की लिफ्ट पर काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए चारों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. गुप्ता ने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

