अम्बरनाथ आरक्षण पर्यवेक्षक डॉ.दिनेश प्रताप सिंह को साहित्य अकादेमी पुरस्कार
टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा डॉ.दिनेश प्रताप सिंह(आरक्षण पर्यवेक्षक अम्बरनाथ) को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादेमी द्वारा इस वर्ष का अकादेमी पुरस्कार दिए जाने पर उनका अभिनंदन किया है।
इस अवसर पर विनोद तावड़े ( मंत्री, सांस्कृतिक विभाग, शिक्षा, एवं क्रीड़ा , महाराष्ट्र शासन) डा. शीतला प्रसाद दुबे (कार्याध्यक्ष, महाराष्ट्र राज्य साहित्य अकादमी ) , श्री अमरजीत मिश्र (उपाध्यक्ष, फ़िल्म सिटी) , मंगल प्रसाद लोढ़ा (विधायक) के साथ अनेक गणमान्य उपस्थित थे
डॉ. दिनेश प्रताप सिंह को विगत दिवस मुंबई में आयोजित अकादेमी के सम्मान समारोह में इस वर्ष हिंदी भाषा, भाषाशास्त्र तथा व्याकरण संबंधी लेखन के लिए पं. महावीर प्रसाद द्विवेदी कांस्य पुरस्कार से सम्मानित करने पर टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोशिएशन के अध्य्क्ष अनिल कुमार गर्ग, सचिव डी वी रमन, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा आरक्षण पर्यवेक्षक कल्याणश्रीमती शीला नायडू, श्रीमती किरण वर्मा, राकेश त्रिपाठी ने कहा कि डॉ.दिनेश प्रताप सिंह एक साहित्यकार के रूप में पूरी दुनियां में विशेष पहचान रखते है , एसोशिएशन ने उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुये अकादेमी का आभार व्यक्त किया हैं।